BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2026 4:35 pm
Basant Ratre 52 Views
Share
3 Min Read
SHARE

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई से 31 मई तक किया जाएगा

महासमुंद 23 फ़रवरी 2026

जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 20 से 21 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत महासमुन्द के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।

जिसमें श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर तथा श्री देवांशु कुमार शाक्य सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-02 द्वारा प्रशिक्षण प्रदान दिया गया। प्रशिक्षण में श्रीमती रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर द्वारा बताया गया कि जनगणना – 2027 भारत की प्रथम पूर्णतः डिजिटल आधारित जनगणना होगी।

मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस (सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से डेटा संकलन का कार्य गणना खण्ड स्तर से किया जाएगा,

जिससे जनगणना प्रक्रिया त्वरित, प्रभावी एवं अधिक पारदर्शी होगी।जनगणना – 2027 हेतु संपूर्ण छ.ग. के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाना है।

यह कार्य प्रदेश के 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में संपन्न किया जायेगा।

स्वगणना की सुविधा होने के कारण जनभागीदारी और जनविश्वास बढ़ेगा।

यह कार्य विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत / 2047 की नींव रखने वाला सिद्ध होगा।

मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से डेटा संकलन करने की प्रक्रिया, जनगणना कार्य में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर, जनगणना से संबंधित अधिनियम, नियम, मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं तथा चार्जां में सीएमएमएस वेब पोर्टल में किस तरह से कार्य किया जाएगा इसका विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण अपर कलेक्टर सचिन भुतड़ा, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू तथा डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मनोज खाण्डे के मार्गदर्शन में तथा उपसंचालक एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती मधु साहू के सहयोग से संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, समस्त तहसील के तहसीलदार सह चार्ज अधिकारी/नायब तहसीलदार, समस्त नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सह चार्ज अधिकारी एवं जनगणना में संलग्न सहायक तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय महासमुंद से सहायक संचालक निखिल भारद्वाज, सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : सेक्टर बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
Next Article गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : वृद्धाश्रम संचालन के लिए 9 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026
IMG 20260412 WA0024
तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक युवती गंभीर 🚨
Blog April 12, 2026
IMG 20260412 152024
💥👉युवाओं के सपनों को दिशा दे रही “सृष्टि डिफेंस एकेडमी” — फौज, पुलिस और खेल में करियर का मजबूत मंच🤾
Blog April 12, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?