
बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा बम्हनीडीह से इस वक्त की बड़ी खबर

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल बिर्रा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुभवात्मक एवं प्रयोग आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया

विज्ञान मेले में छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए। अम्ल एवं क्षार, विद्युत परिपथ, सुचालक एवं अचालक, पृथक्करण की विधियाँ, चुंबक के गुण तथा सूक्ष्मदर्शी के माध्यम से कोशिकीय संरचना के अवलोकन जैसे विषयों पर गतिविधि आधारित प्रस्तुतियाँ दी गईं। छात्राओं ने स्वयं प्रयोग कर न केवल विषय की गहन समझ प्रदर्शित की, बल्कि उपस्थित शिक्षकों, पालकों एवं अन्य विद्यार्थियों को सरल और प्रभावी ढंग से समझाया।

कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण, पालकगण एवं एसएमसी सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मेले का वातावरण पूर्णतः शिक्षण-अधिगम की प्रयोगशाला जैसा दिखाई दे रहा था, जहाँ विद्यार्थियों की जिज्ञासा, आत्मविश्वास और तार्किक सोच स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

यह आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, सीएसी, सीआरसी, संस्था प्रमुख एवं विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके समन्वित प्रयासों से विद्यालयों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रयोग आधारित शिक्षण को सशक्त आधार मिला है।विज्ञान मेले ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चिंतन, विश्लेषण क्षमता तथा संवाद कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे आयोजन न केवल विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को कर-करके सीखने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं
