BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ● रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

● रायगढ़ पुलिस की गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 175 किलो गांजा समेत 43 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

Basant Ratre
Last updated: August 29, 2024 7:23 pm
Basant Ratre 324 Views
Share
4 Min Read
IMG 20240829 WA0030 scaled
SHARE
IMG 20240829 WA0026

● गांजा तस्करी में शामिल महिला के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार, अल्टो कार और छोटा हाथी वाहन जब्त….

● आरोपियों ने ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचने की बनाई थी योजना…

● तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ :

  *29 अगस्त,  रायगढ़* । जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल 28 अगस्त 2024 को जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों पर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें अब इस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हैं।

सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई :
पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

  आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

पुलिस की सतर्कता और रणनीति :
इस कार्रवाई के तहत थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने एंड-टू-एंड कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, और इसी के तहत पुलिस टीमें अवैध गांजा के स्त्रोत, सप्लाई चैन और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है

गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त संपत्ति :

  1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
  2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
  3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती
  4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
  5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

जप्त संपत्ति :
(i) 175 किलो ग्राम गांजा कीमती 35 लाख,
(ii) अल्टो कार सीजी 13 एएस 6967 कीमत करीबन 05 लाख
(iii) छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड सीजी 13 एएम 2987 कीमत करीबन 03 लाख,
कुल 43 लाख रूपये

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article एमएसपी प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप के मेगा शेड में स्थापित लैडल ट्रांसफर ट्राली के प्रयोग को किया गया प्रतिबंधित @तय सुरक्षा मानकों के अनदेखी पर एमएसपी प्रबंधन को शो कॉस नोटिस किया गया जारी @कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्यवाही. @मृत क्रेन ऑपरेटर के परिजनों को तत्काल राहत राशि के रूप में दिलाए गए 8.50 लाख रुपए, पीएफ  व कर्मचारी बीमा की राशि भुगतान के लिए कार्यवाही जारी
Next Article IMG 20240830 WA0014 पूंजीपथरा और लैलूंगा पुलिस ने स्कूलों में छात्रों को अपराधों से बचाव की दी महत्वपूर्ण जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?