BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण की टीम ने झुग्गी बस्तियों में जाकर नशा निवारण के लिए लोगों को जागरूक कर दिए कानूनी जानकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण की टीम ने झुग्गी बस्तियों में जाकर नशा निवारण के लिए लोगों को जागरूक कर दिए कानूनी जानकारी

Basant Ratre
Last updated: June 27, 2024 7:47 pm
Basant Ratre 429 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मिशन वात्सल्य की टीम ने जेजे एक्ट की धारा 77 व 78 के बारे में दी विस्तृत जानकारी

Screenshot 2024 06 27 19 45 21 42

कवर्धा, 27 जून 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में मिशन वात्सल्य जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्डलाईन के कर्मचारियो द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं संशोधित किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 यथा संशोधित आदर्श नियम 2022 की विस्तृत जानकारी दी। यहां बताया गया की जे जे एक्ट की धारा 77 जो कोई सम्यक् रूप से अर्हित चिकित्सा व्यवसायी के आदेश से अन्यथा किसी बालक को लोक स्थान में कोई मादक लिकर या कोई स्वापक औषधि या तंबाकू उत्पाद या मनः प्रभावी पदार्थ देगा या दिलवाएगा यह कठोर कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष तक की हो और जुर्माने से भी, जो एक लाख रुपए तक का हो सकेगा, दंडनीय होगा। धारा 78 किशोर न्याय अधिनियम विवरण जो कोई भी व्यक्ति किसी मादक मदिरा, स्वापक औषधि या मनःप्रभावी पदार्थ की बिक्री, खरीद-फरोख्त, परिवहन, आपूर्ति या तस्करी के लिए किसी बालक का उपयोग करता है, उसे सात वर्ष तक के कठोर कारावास तथा एक लाख रुपये तक के जुर्माने से दण्डित किया जाएगा।
कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि लैगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012, बालश्रम, बाल विवाह, दत्तक ग्रहण, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताए कि 18 वर्ष से कम के बालक, बालिकाओं जिसे देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो तो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय एवं चाईल्ड हेल्प लाईन टोल फ्री नंबर 1098 में सूचना दिया जा सकता है। ऐसे बच्चे जो शिक्षा से वंचित होकर बालश्रम, भिक्षावृत्ति, नशावृत्ति में लिप्त होते है उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है और वे अच्छे नागरिक बनने में असमर्थ हो जाते है तथा समाज में बुराईयो को बढावा देते है। कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री सत्यनारायण राठौर, श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे, श्रीमती श्यामा धु्रर्वे, श्रीमती नितिन किशोरी वर्मा, श्री विनय जंघेल, श्री महेश निर्मलकर समन्वयक चाईल्ड लाईन, श्री रामलाल पटेल, श्रीमती शारदा निर्मलकर उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article लोकतंत्र का काला दिवस के रूप में मनाया गया @भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मीसा बंदी श्री मालूराम शर्मा और शत्रुघ्न वर्मा का हुआ सम्मान
Next Article सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही 250 Kg अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार बाजार में गांजे की कीमत पच्चीस लाख रुपए
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?