BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भोरमदेव मंदिर के लिए सोमवार 22 जुलाई को सुबह 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा होगी प्रारंभ 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

भोरमदेव मंदिर के लिए सोमवार 22 जुलाई को सुबह 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा होगी प्रारंभ 

Basant Ratre
Last updated: July 21, 2024 6:01 pm
Basant Ratre 326 Views
Share
3 Min Read
SHARE

भोरमदेव पदयात्रा सावन के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को 

Screenshot 2024 07 21 17 55 14 06

श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा कर भगवान शिव में जलाभिषेक करने की ऐतिहासिक भव्य भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी पूरी

पदयात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल पेयजल और नास्ता की रखी गई व्यवस्था

पूरे सावन माह भर भोरमदेव मंदिर परिसर के आस-पास कंवरियों के ठहरने के लिए किया गया भवन की सुविधा

पदयात्रा के साथ-साथ चलेगी एम्बूलेंस, चिकित्सा सहित उपचार की होगी पूरी व्यवस्था

श्रद्धालुओं को गर्भगृह से एलईडी के माध्यम से भगवान शिव के लाईव दर्शन होंगे

कवर्धा, 21 जुलाई 2024। ऐतिहासिक, पुरात्तव, धार्मिक, जनआस्था का प्रतीक भोरमदेव मंदिर में कंवरियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रा कर भगवान शिव में जलाभिषेक करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। कबीरधाम जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष सावन मास के प्रथम सोमवार 22 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है।  इस पदयात्रा के प्रदेश के उपमुख्य एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल हो सकते है। इसके आलवा कबीरधाम जिले के कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके वर्तमान में राज्य शासन के वरिष्ठ आईएएस अफसरों को भी जिला प्रशासन द्वारा इस पद यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज कवर्धा के प्रचीन बूढा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक होने वाले पदयात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ, मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पुलिस और जनपद पंचायतों के सीईओ को स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। 

छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के लिए सोमवार 22 जुलाई को सुबह 7 बजे  बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारंभ होगी। सदियों से चली आ रही यह पदयात्रा प्रशासनिक तौर पर आमजनों के सहयोग से कवर्धा के बुढ़ामहादेव मंदिर से 2008 से अनवरत जारी है। श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के जन स्वास्थ्य सुविधा एवं विश्राम के लिए अन्य व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की गई है। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मंशानुरूप कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा इस पदयात्रा और पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही जिले से बाहर से आने वाले पदयात्रियों के लिए रोड़ मैप भी तैयार किया गया है। सम्पूर्ण पदयात्रा के लिए डीजे साउंड बाक्स तथा स्वास्थ्य विभाग का चलित एम्बुलेंस रहेगा। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था किया गया है। वन विभाग द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा। भोरमदेव मंदिर परिसर के आस-पास कंवरियों के ठहरने के लिए भवन की सुविधा किया गया है। 

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article घर के म्यांर मे फांसी लगाकर युवक ने कि आत्महत्या घरघोड़ा
Next Article गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम परसवारा (पंडरिया) के युवाओं ने गांव में चलाया वृक्षारोपण अभियान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260228 WA0004
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.75 करोड़ की लागत से जंगलपुर-लालपुर तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG20260228174948 scaled
👉घरघोड़ा थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न — सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Blog February 28, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026
👉राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संकुल बिर्रा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विज्ञान मेले का आयोजन
Blog February 28, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?