78 वे स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर कल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों उदय सिंह सिदार को भारतीय पुलिस पदक से नवाजा गया।


आपको बता दें कि प्रधान आरक्षक उदय सिंह सिदार सर्वप्रथम वर्ष 1998 से अविभाजित मध्यप्रदेश में विशेष सशस्त्र बल में आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए, जिन्होंने अपनी 26 वर्षों की सेवा में विभिन्न इकाइयों और प्रशिक्षण केन्द्रों में अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन किया। उन्होंने पी.टी.एस. माना रायपुर में प्रशिक्षक के रूप में नवनियुक्त प्रशिक्षुओं को एक अच्छा सिपाही बनाने का प्रयास किया तथा वीआईपी सुरक्षा में तैनाती के दौरान इमानदारी से अपने

कर्तव्यों का पालन किया। उदय सिंह सिदार वर्तमान में 15 वीं वाहिनी (भा./ र.) छसबल बीजापुर में पदस्थ होकर राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इन सभी इकाइयों व प्रशिक्षण केन्द्रों में सराहनीय सेवाओं के लिए उदय सिंह को भारतीय पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।

आपको यह भी बता दें कि उदय सिंह सिदार रायगढ़ जिले के घरघोड़ा तहसील के एक छोटे से ग्राम बड़े गुमड़ा से निकलकर अपने अनथक संघर्षों के बूते इस मुकाम तक का सफर तय किया है। जिन्होंने अपने संघर्ष के शुरुआती दिनों में कई प्रकार के अभाव में जीवन बसर किया मगर कभी अपने स्वभाव को

नहीं बदलने दिया। यही वजह है कि उदय सिंह सिदार आज घरघोड़ा क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक संघर्ष व प्रेरणा का पर्याय बने हुए हैं। उनके इस उपलब्धि को सुनकर उनके गृह ग्राम बड़े गुमड़ा सहित पूरे घरघोड़ा ब्लॉक में खुशी की लहर है।
