पंडरिया अंधीयारखोर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत विशेष जन समस्या निवारण शिविर 02/06/26 का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पंडरिया द्वारा ग्राम पंचायत अंधियार खोर में सभी ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार यह अभियान शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए चलाया जा रहा है। शिविरों में आमजन अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांगें सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

