BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: ग्राम कमरगा में मामूली विवाद, मारपीट में अधेड़ व्यक्ति की मौत ,लैलूंगा पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

ग्राम कमरगा में मामूली विवाद, मारपीट में अधेड़ व्यक्ति की मौत ,लैलूंगा पुलिस ने आरोपी युवक को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Basant Ratre
Last updated: March 20, 2024 4:50 pm
Basant Ratre 209 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20240320 WA0014

रायगढ़ । कल दिनांक 19/03/2024 के दोपहर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम कमरगा में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव के रातूराम चौहान के मकान बरामदा में *अमर साय चौहान पिता सगुन चौहान (उम्र 48 वर्ष)* का शव कीचड़ में लथपथ पड़ा मिला । शव के सिर, आंख के ऊपर और कई जगह चोट के निशान थे, प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर थाना प्रभारी द्वारा मृतक के वारिसानों एवं रातूराम चौहान के परिवारजनों को तलब कर पूछताछ किया गया । मृतक अमर साय का लड़का पूर्णचंद चौहान (उम्र 21 साल) मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता अमर साय 18 मार्च के दोपहर साप्ताहिक बाजार कमरगा गए थे और रात करीब 8:00 बजे घर से खाना पकड़ कर गोड़ा (खेत) सोने गया था जिनका दूसरे दिन 19 मार्च के सुबह गांव के रातूराम चौहान के घर बरमदा में शव पड़ा मिला । थाना प्रभारी द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढाये । गांववालों से पूछताछ में 18 मार्च को अमरसाय को छोटू सारथी और लच्छीन्दर चौहान (रातूराम चौहान का लड़का) के साथ घूमते देखना बताये । पुलिस टीम द्वारा तत्काल दोनों को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर लच्छीन्दर चौहान 18 मार्च की रात्रि अमर साय के साथ मारपीट करना बताया । *आरोपी लच्छीन्दर चौहान पिता रातूराम चौहान उम्र 21 साल निवासी कमरगा* ने बताया कि 18 मार्च दिन सोमवार के शाम अमर साय चौहान, छोटू सारथी के साथ तीनों गांव में खाना पीना किये । उसके बाद छोटू सारथी अमर साय को इसके घर छोड़कर चला गया । अमर साय नशे में लच्छीन्दर के साथ गाली गलौज करने लगा जिसमें दोनों के बीच विवाद हुआ और लच्छीन्दर ने द्वारा अमर साय को हाथ मुक्के से मारपीट कर कंक्रीट के फर्श (बरामदा) में पटकने लगा जिससे जमीन में पड़े छोटे कंक्रीट से अमर साय के सिर, आंख के ऊपर गहरा चोट आया और अमर साय चौहान की मौत हो गई । थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल और आरोपी लच्छीन्दर चौहान के मेमोरेंडम पर महत्वपूर्ण साक्ष्य की जपती कर आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन हत्या के अपराध में आरोपी की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई घरघोड़ा की मासिक गोष्ठी रविवार 17 मार्च को स्थानीय विश्राम में सम्पन्न हुई।
Next Article भूपदेवपुर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, लगातार दूसरे दिन 27 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का सफल आयोजन
Blog February 28, 2026
नियम तोड़ेंगे, तो कार्रवाई होगी: होली पर मुंगेली पुलिस की सख्त चेतावनी
Blog February 28, 2026
IMG 20260228 WA0000
पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG 20260225 WA0007 1
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न
Blog February 27, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?