BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अत्याधिक गर्मी की संभावना को देखते हुए मतदान केन्द्रों में पेयजल, छांव, मेडिकल कीट सहित अन्य मूलभूत सुविधा दुरूस्त रखें-कलेक्टर श्री महोबे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अत्याधिक गर्मी की संभावना को देखते हुए मतदान केन्द्रों में पेयजल, छांव, मेडिकल कीट सहित अन्य मूलभूत सुविधा दुरूस्त रखें-कलेक्टर श्री महोबे

Basant Ratre
Last updated: April 20, 2024 7:23 pm
Basant Ratre 299 Views
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदान दलों के रूट चार्ट, वेब कास्टिंग सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों की समीक्षा की

01

कवर्धा, 20 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा में महिला, युवा, दिव्यांग द्वारा संचालित मतदान केंद्र, आदर्श मतदान केन्द्र की मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने तथा वेब कास्टिंग के संबंध में जिले के सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदान दलों के रूट चार्ट आने-जाने का रास्ता, वेब कास्टिंग सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों पर समीक्षा हुई।
कलेक्टर श्री महोबे ने जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कुल 804 मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले के दोनों विधानसभा के 150 मतदान केन्द्रों में पुरूष सहित महिला मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इन मतदान केन्द्रों में सुरक्षित रुकने और यात्रा की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इसके लिए जनपद मुख्यालय में रिजर्व वाहन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं और पुरुषों के रुकने के लिए अलग-अलग कमरे और शौचालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि 26 अप्रैल मतदान दिवस के दिन अधिक गर्मी रहने की संभावना को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में पेयजल एवं अन्य उपयोग के लिए जल पर्याप्त होना चाहिए। पेयजल के लिए मतदान केंद्र में प्याऊ केंद्र रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने सभी मतदान केन्द्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे मतदान भवन केन्द्र की अच्छी स्थिति सहित बिजली, पेयजल, छांव, रैंप, फर्नीचर, शेड, पार्किंग, महिला एवं पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था मतदान दलों की ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदाता सुविधा केन्द्र, मतदाताओं के मतदान स्थलों तक पहुंचने के लिए रास्ता, साइन बोर्ड लगे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए बुजुर्गों, गर्भवती माताओं और दिव्यांगो को प्राथमिकता में रखकर मतदान करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिले से श्रमिक रोजगार के लिए अन्य राज्य पलायन करते है उन श्रमिकों को मतदान दिवस के दिन मतदान के लिए जागरूक करें। इसके लिए बाहर से आने वाले बस स्टॉपेजों पर स्वीप टीम द्वारा उनका स्वागत करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करें।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article नाव दुर्घटना से सुरक्षित बचाए गए 50 लोगों को बस से वापस उनके गांवों के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया रवाना गांव में मेडिकल टीम को तैनात रहने के निर्देश, पहुंचने पर होगी स्वास्थ्य जांच 43 अंजोरीपाली और 7 कोतरलिया के निवासियों को किया गया रवाना
Next Article वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में मेगा जॉब फेयर-2024 में 2600 को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया में विज्ञान मेला का सफल आयोजन
Blog February 28, 2026
नियम तोड़ेंगे, तो कार्रवाई होगी: होली पर मुंगेली पुलिस की सख्त चेतावनी
Blog February 28, 2026
IMG 20260228 WA0000
पंडरिया विधानसभा में विकास की नई राह, विधायक भावना बोहरा ने बहुप्रतीक्षित दशरंगपुर से खंडसरा सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
Blog February 28, 2026
IMG 20260225 WA0007 1
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न
Blog February 27, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?